Skip to main content

अच्छे लाभ के लिए इस सप्ताह, इन पांच शेयर्स में करें निवेश

तेजी और गिरावट, दोनों की ही संभावना अधिक हो रही हैं. इसलिए विश्लेषक चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं


निफ्टी 50 इंडेक्स मजबूत हो रहा है जिसके कारण विश्लेषकों का मानना है कि इस आधार का स्तर 11,550 से 11,850 के दायरे के बीच में ही रहेगा तो ऐसी स्थिति में तेजी और गिरावट, दोनों की ही संभावना अधिक हो जाती है. इसलिए विश्लेषक चुनिंदा शेयरों पर ही निवेश करने की  सलाह दे रहे हैं. CMT, MSTA मिलन वैष्णव के अनुसार, आप इस सप्ताह इन पांच शेयरों पर दांव खेल कर अच्छी कमाई कर सकते हैं: 

जिन पांच शेयर्स पर आपको निवेश करना है वो शेयर्स नीचे दिए हुए हैं :-

 ग्रेफाइट इंडिया 
 ग्रेफाइट इंडिया  को खरीदें  450 रुपये के टारगेट प्राइस पर और ३६० रुपये स्टॉपलॉस लगा कर रखें क्योंकि इस शेयर ने 1,040 रुपये के स्तर से बड़ी गिरावट दर्ज की. इसने 395 रुपये के स्तर के करीब अपना नया आधार तय किया है. काफी समय से यह शेयर सीमित दायरे में ही बना रहा है, मगर अब तेजी के संकेत दे रहा है. साप्ताहिक चार्ट्स पर इस शेयर को 200 कारोबारी सत्रों को सपोर्ट हासिल है.

 फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस
फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस को खरीदें  545रुपये के टारगेट प्राइस पर और 470  रुपये स्टॉपलॉस लगा कर रखें क्योंकि इस शेयर ने कई दफा 484-488 रुपये के दायरे के भीतर अपना रेसिस्टेंस दिखाया है. इस शेयर में मौजूदा स्तरों से लंबी छलांग लगाने का माद्दा नजर आ रहा है. तकनीकी संकेतों के अनुसार, इसमें तेजी की प्रबल संभवाना भी हैं. वॉल्यूम अच्छे रहने पर यह शेयर अच्छी कमाई दे सकता है.

 BSE
BSE  को खरीदें  675 रुपये के टारगेट प्राइस पर और 600  रुपये स्टॉपलॉस लगा कर रखें क्योंकि इस शेयर ने 1,125 रुपये के स्तर से गिरावट दर्ज करनी शुरू की और इस दौरान यह 50 फीसदी वैल्यू गंवा चुका है. फरवरी 2019 में यह शेयर 534-544 रुपये के दायरे में ही कारोबार कर रहा था. इस शेयर में 620 से 625 रुपये का दायरा पार कर ऊपर बढ़ने की अच्छी क्षमता नजर आ रही है. 

ट्रेंट
 ट्रेंट को खरीदें   450 रुपये के टारगेट प्राइस पर और 350  रुपये स्टॉपलॉस लंबे समय तक लगा कर रखें क्योंकि उतार-चढ़ाव दर्ज करने के बाद यह शेयर तेजी की राह पर लौटता हुआ नजर आ रहा है. कई संकेत इस शेयर की तेजी को पुख्ता कर रहे हैं. साप्ताहिक और दैनिक चार्ट्स, दोनों ही इस शेयर की तेजी पर मुहर लगा रहे हैं. अच्छी रणनीति के जरिए इस शेयर से अच्छी कमाई हो सकती हैं.

 कोटक महिंद्रा बैंक
 कोटक महिंद्रा बैंक को खरीदें  1,475 रुपये के टारगेट प्राइस पर और 1,380  रुपये स्टॉपलॉस लगा कर रखें क्योंकि इस शेयर ने दिसंबर 2018 तिमाही में थोड़ी-बहुत कमजोरी दर्ज की थी. मगर, इसके बाद से ही यह 1,410-1,420 रुपये के दायरे में बना हुआ है. दैनिक और साप्ताहिक चार्ट्स के अनुसार, इस शेयर में ठीक-ठाक तेजी देखने को मिल सकती है. तकनीकी संकेतों के अनुसार, इस शेयर को खरीदा की जा सकता है. 

Comments